पुलिस में बड़ा फेरबदल : एसएसपी रजनेश सिंह ने 130 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

1000967757 scaled

बिलासपुर 11 मार्च । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने आज बुधवार काे एक आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 130 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है।जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर और पचपेड़ी सहित कई थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें से कई पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को आरक्षित केंद्र और अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

1000967757

आदेश के मुताबिक सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे प्रमुख और व्यस्त थानों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है। इस स्थानांतरण से न केवल भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगाम लगने की उम्मीद है, बल्कि नए पुलिसकर्मियों के आने से पेंडिंग मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *