रायपुर के उरला और गुढ़ियारी इलाके में दाे गांजा तस्कर गिरफ्तार

1000967750

रायपुर, 11 मार्च । राजधानी रायपुर के उरला एवं थाना गुढ़ियारी चौकी रामनगर क्षेत्र से दो अलग-अलग प्रकरणों में 8 किलो 321 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपितों के विरूद्ध थाना उरला तथा थाना गुढ़ियारी चौकी रामनगर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च 2026 को थाना उरला पुलिस को सूचना मिली कि, बाजार चौक के पास 1 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

1000967746

पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुमीत वर्मा निवासी उरला रायपुर बताया। टीम के सदस्यों को उसके पास रखे थैले से 3 किलो 115 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना गुढ़ियारी चौकी रामनगर क्षेत्र से भी अनिल अहीरवार को 5 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपितों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपित अनिल अहीरवार मूलतः विदिशा मध्यप्रदेश का निवासी है।दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8 किलो 321 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 4 लाख 16 हजार 50 रुपये जब्त किया गया है।

1000967750

साथ ही आरोपितों के विरूद्ध थाना उरला तथा थाना गुढ़ियारी में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपितों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *