पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

1000937759

रायपुर, 25 फ़रवरी । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे 25 फरवरी को दोपहर 2.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दिन 26 फरवरी को दिग्विजय सिंह रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे।

1000937759

डोंगरगढ़ में वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वे डोंगरगढ़ से बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *