धमतरी:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 12 मांगों को लेकर की हड़ताल

1000313506

धमतरी, 13 अगस्त । छत्तीसगढ़ जूझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनरतले जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 13 अगस्त को एक दिन की हड़ताल पर रही। अपनी 12 मांगों को लेकर गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करते हुए शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जिलाध्यक्ष रेवती वत्सल ने बताया कि कार्यकर्ता सहायिकाओं को तत्काल शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।

1000313506

इसके अलावा अन्य कई मांगे हैं। जिसे लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। आज की मंहगाई में इतने कम मानदेय में भरण पोषण करना मुश्किल है। अभी यह केवल ध्यान आकर्षण है। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो एक सितंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल किया जाएगा। धरना में ईश्वरी साहू, वेदिका देवांगन, संगीता अग्रवाल, मीना विश्वकर्मा, केकती साहू, सरस्वती मरकाम, उत्तरा दिवान, सुशीला धामगे, धनेश्वरी साहू, भगवती साहू सहित जिले भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।ये हैं प्रमुख मांगे मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय में वृद्धि की जाए। पर्यवेक्षक की भर्ती तत्काल निकाली जाए। सहायिकाओं को शत प्रतिशत पदोन्नत किया जाए।

1000313505

पोषण ट्रेकर एप में आने वाली समस्याओं का हल निकाला जाए। कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपये दिया जाए। सम्मान सुविधा प्रणाली को बंद किया जाए। बीमार होने पर मेडिकल छुट्टी पर मानदेय दिया जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *