पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
रायपुर, 11 मार्च । एण्टी क्राईम और साईबर यूनिट की टीम ने बुधवार को लगभग 20 लाख रुपये कीमत के गुम हुए कुल 100 नग मोबाइल फोन को ढूंढ कर फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाते हुये 100 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया है। कुल 100 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये बरामद कर आज बुधवार को मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

गुम मोबाइल फोन को देश के विभिन्न राज्यों उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से बरामद किया गया है। बरामद किये गये कुल 100 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। वर्ष 2026 में अब तक 60 लाख रुपये कीमत के कुल 300 नग गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढ कर फोन स्वामियों को वापस किया जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं सायबर) ने आम जनता से अपील की है कि, मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाईल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाईल फ़ोन को तत्काल संबंधित थाना/साईबर सेल कार्यालय में जमा करें।