छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद के लिए फूलो देवी नेताम को बनाया उम्मीदवार
रायपुर, 04 मार्च । कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के लिए फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है। श्रीमती नेताम वर्तमान में अभी राज्यसभा सांसद हैं, कांग्रेस ने इससे पहले साल 2020 में उन्हें राज्यसभा भेजा था, उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है।छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याक्षी फूलो देवी नेताम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि, बस्तर की माटी की सशक्त आवाज और छत्तीसगढ़ की गौरव, फूलो देवी नेताम जी को छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।उल्लेखनीय है कि, फूलो देवी नेताम इससे पहले छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस कार्य समिति की अध्यक्ष भी थीं, उन्हें हमेशा से ही गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

पिछली बार भी वह सोनिया गांधी की पसंद से ही राज्यसभा पहुंची थीं। बस्तर के सामाजिक मुद्दे उठाने में उन्होंने एक मजबूत किरदार निभाया है।