झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी और उमस

1000288013

रांची, 5 अगस्त । झारखंड में बारिश बंद होते हैं बढी गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। राजधानी रांची में मंगलवार को 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा जिले में तापमान 33.5 डिग्री एवं चाईबासा में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 32.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 29 डिग्री तथा रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य की विभिन्न जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

1000288013

विभाग की ओर से राज्य के स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में बारिश दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और और धूप खिली रही। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के पंचायत में 61 मिमी रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *