जगदलपुर, 27 जनवरी । छत्तीसगढ़ में जगदलपुर महापाैर सीट के लिए कांग्रेस ने मलकीत सिंह गैदू को प्रत्याशी बनाया है। रविवार देर रात तक मलकीत और सुशील मौर्य के नाम पर पार्टी हाई कमान ने मंथन किया। वहीं मलकीत के नाम पर मुहर लगाई गई है। भाजपा ने एक दिन पहले संजय पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हाेता रहा है, इस बार भी सीधा मुकाबला ही हाेगा। मलकीत सिंह गैदू पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा हासिल की है। वे 17 सालों तक BPS (बस्तर परिवहन संघ) के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं। मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी नेता हैं। मलकीत कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के भी करीब थे। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई और दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बने तो वर्ष 2023 में मलकीत को संगठन प्रभारी महामंत्री बनाया गया।
Related Posts
साइबर क्राइम से बचने लुभावने फोन कॉल की नजदीकी थाने में शिकायत करें : कलेक्टर
रायपुर, 18 जनवरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय एवं…
मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए…
प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मार्च को एवं 9 चरणों में मतदान होंगे
रायपुर, 04 फरवरी । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2025 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी…