आज का राशिफल:- 08, फरवरी 2025

 आज का राशिफल:- 08, फरवरी 2025

मेष राशि:- आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न देंǀअपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा ǀ आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है ǀ विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों ǀ

आज का उपाय:- भगवान शिव जी की पूजा करें

वृषभ राशि:-  आज आपका पार्टनर आपके व्यवहार से नाराज हो सकता है। सुबह के समय पार्टनर के साथ आपकी तीखी नोकझोंक हो सकती है, जिससे मन दुखी होगा। सलाह दी जाती है कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आज आपका पार्टनर आपको किसी पुरानी गोपनीय बात को लेकर ताने भी मार सकता है।

आज का उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा

मिथुन:-चन्द्रमा इसी राशि में व शनि नवम यानी भाग्य भाव में है। जॉब में प्रमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि सभी स्थितियां अनुकूल हैं।आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है। 

आज का उपाय –श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क:- द्वादश चन्द्र गोचर बिजनेस को सफल करेगा। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर, बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। 

आज का उपाय –तिल व चावल का दान करें।

सिंह:- व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय –श्री गणेश जी जी की उपासना करें।

कन्या राशि:- आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक स्थिति भी प्रसन्न रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के संकेत हैं, और इस समय कोई नया कार्य शुरू करने से आपको लाभ होगा। किसी बड़े व्यवसायिक सौदे भागीदार बनने का अवसर मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

आज का उपाय:- अरण्यकांड का पाठ करें

तुला राशि :- आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। खानपान पर कड़ी नजर रखें और जहां तक हो सके बाहर न जाएं। किसी को भी बड़ी राशि उधार देने से बचें, क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार में पुराने सहयोगी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

आज का उपाय –भगवान शंकर जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें।

वृश्चिक राशि :- आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। काम की अधिकता से आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपको लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी विवाद में फंसे रहने से बचें, क्योंकि इससे आपकी स्थिति खराब हो सकती है।

आज का उपाय –सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु राशि :- आज का दिन धार्मिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

आज का उपाय -महामृत्युंजय महामन्त्र का जप करें।

मकर राशि :- आज आपको कहीं बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। व्यापार में भी नई संभावनाएं सामने आएंगी।

आज का उपाय -बुध व शुक्र के बीज मंन्त्र का जप करें।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति की तलाश का रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, जिससे आपकामन अशांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। इस समय विवादों से बचें, अन्यथा आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है।

आज का उपाय –हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

मीन राशि :- आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी भी विवाद में न उलझें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन आप इसे शांतिपूर्वक सुलझा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

आज का उपाय –श्री शिव पुराण का नियमित पाठ करें।